बॉलीवुड

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक संग शेयर की आखिरी फोटो, नम हुईं फैंस की आंखें

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 9, 2023, 12:31 PM IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर के निधन से फैंस सदम में है। सतीश कौशिक के सबसे करीबी दोस्त अनुपम खेर ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्टर ने सतीश कौशिक के साथ अपनी आखिरी तस्वीर शेयर की है।

Image

anupam kher (credit pic: instagram)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक ने श्रद्धांजलि दी है। सतीश कौशिक के निधन की खबर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्टर ने कल परिवार और दोस्तों के साथ होली खेली थी। भले ही एक्टर हमारे बीच नहीं रहें। लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग हमेशा लोगों के दिलों में याद रहेगी।

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के साथ अपने जन्मदिन की थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सतीश कौशिक अनुपम खेर के परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ये सतीश की मेरे परिवार के साथ आखिरी फोटो है जिसे मैंने अपने बर्थेड पर लिया था।

अनुपम खेर ने शेयर सतीश संग आखिरी फोटो

anupam kher 1

anupam kher

अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती 45 साल पुरानी थी। अपने सबसे प्यारे दोस्त के जाने से अनुपम खेर बहुत दुखी है। सतीश कौशिक अभिनेता, लेखक, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। उनका जन्म 13 अप्रैल को 1965 में हरियाणा में हुआ था। बॉलीवुड में आने से पहले सतीश थिएटर करते थे। सतीश कौशिक को इंडस्ट्री में मिस्टर इंडिया फिल्म में कैलेंडर के रोल से पहचान मिली थी। उनके इस रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 1997 की फिल्म दीवाना मस्ताना में एक्टर ने पप्पू पेजर के रोल से खूब सुर्खियां बटोरी थी। 1990 में राम लखन और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड मिला था। सतीश अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते थे। एक्टर ने कुछ समय पहले कंगना रनौत की इमरजेंसी की शूटिंग की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article