बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 Collection Day 12: दूसरे मंडे धुरंधर 2 का भौकाल, KGF 2 को दिया धोबी पछाड़; 900 करोड़ से कितनी दूर?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का कमाल जारी है. 12वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद धुरंधर 2 ने कमाल का कलेक्शन किया है.

Image

google- photo credit

Dhurandhar 2 Collection Day 12: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस आते ही गर्दा उड़ा रही है. ये फिल्म कमाई की नई ऊंचाइयां छू रही हैं तो साथ ही बॉक्स ऑफिस के पुराने बड़े रिकॉर्ड को एक-एक करके तोड़ रही है. फिल्म ने तेजी से 100, 200.. 300 से लेकर 600 करोड़ तक का कलेक्शन से ज्यादा तक का कलेक्श 10 दिनों के अंदर ही कर लिया था और अब इस फिल्म की कमाई बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ रही है. अब फिल्म की नजर 900 करोड़ के आंकड़े पर हैं और ये आंकड़ा कब तक होगा? ये सवाल बना हुआ है लेकिन उससे पहले हम आपको 12वे दिन का कलेक्शन बताते हैं, जिसके साथ ही फिल्म ने केजीएफ 2 को पछाड़ दिया है.

कितनी हुई धुरंधर 2 की 12वें दिन कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 ) की कमाई रिलीज के बाद से ही रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म की कमाई में बीते कुछ दिनों में गिरावट दर्ज जरूर की जा रही है लेकिन इस दौर में भी धुरंधर 2 बढ़िया कमाई कर रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल सेट करने के बाद दूसरे हफ्ते भी धुआंधार कमाई जारी रखी. इस फिल्म ने 11वें दिन 68.10 करोड़ की धांसू कमाई की. दूसरे रविवार को फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा, लेकिन दूसरे सोमवार फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. 12वें दिन यानी सोमवार को धुरंधर 2 ने 25.30 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद अब धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शन 872.17 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि, ये आंकड़ा अर्ली ट्रेंड के मुताबिक है, तो कुछ समय के अंदर की आंकडे़ में भी बदलाव हो सकते हैं.

dhurandhar (19)

google

धुरंधर 2 ने तोड़ा केजीएफ 2 का रिकॉर्ड

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ को पार कर चुकी है, फिल्म की कमाई 872 करोड़ के आसपास पहुंच गई है, जिसके साथ ही इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ये फिल्म साउथ की बड़ी फिल्मों में से एक केजीएफ 2 को मात दे चुकी है. भारत में केजीएफ का लाइफटाइम कलेक्शन 859.70 करोड़ रुपये रहा है, लेकिन धुरंधर 2 अपने 12वें दिन ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब धुरंधर 2 की नजर बाहुबली 2 (1030.42 करोड़) और पुष्पा 2 (1234.10 करोड़) के रिकॉर्ड को चकनाचूर करना है.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article