बॉलीवुड

'मैंने क्या बिगाड़ा है...', BJP नेता ने Anupam Kher का नाम लेकर TMC को मारा ताना, एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

Anupam Kher Reaction Bengal BJP Chief Video: बंगाल की राजनीति में अनुपम खेर का नाम उछला। राज्य बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने टीएमसी पर ताना मारते हुए अनुपम खेर का नाम लिया। इस पर एक्टर ने रिएक्ट किया है।

Image

Anupam Kher on samik bhattacharya (photo credit- instagram)

Anupam Kher Reaction Bengal BJP Chief Video: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) को करारी मात दी। बीजेपी में जश्न का माहौल है और इसी बीच राज्य बीजेपी (BJP) अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर निशाना साधने के लिए अनुपम खेर (Anupam Kher) का जिक्र कर दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा था, 'अनुपम खेर के सिर पर फिर से नए बाल आ सकते हैं, लेकिन टीएमसी अब दोबारा कभी सरकार नहीं बना पाएगी।' समीक भट्टाचार्य के इस बयान पर अब अनुपम खेर ने जवाब दिया है। (ये भी पढ़ें: मुंबई पहुंचते ही Ameesha Patel ने ली राहत की सांस, एक्ट्रेस ने फैंस को दी जानकारी)

    अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

    समीक भट्टाचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस पर अनुपम खेर अपना रिएक्शन दिए बिना रह नहीं पाए। अनुपम खेर ने ट्विटर (X) पर एक पोस्ट किया, जो काफी मजाकिया अंदाज में दिखा। उन्होंने अपने पोस्ट में समीक भट्टाचार्य का वीडियो शेयर किया और साथ ही लिखा, 'अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं! मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम।' अनुपम खेर के इस रिएक्शन पर लोग अपनी फनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पर लोग लाफिंग वाले इमोजी बना रहे हैं। (ये भी पढ़े: SCOOP: कॉमेडी मूवी के लिए Shahid Kapoor-Janhvi Kapoor आए साथ)

      anupam kher

      anupam kher (Photo Credit-instagram)

      लोगों ने अनुपम खेर से लिए मजे

      अनुपम खेर के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'भैया जी ने भाला फेंका और फंसा जाकर सीधा अनुपम जी के बालों में।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सभी मजे ले रहे हैं।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'अनुपम खेर के सर रर काले बाल आने पर वो कैसे दिखेंगे? एक तस्वीर दो ना सर के लिए।'

      अनुपम खेर का वर्क फ्रंट

      अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी हर फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ एक नबंर जरूर लिखते हैं और वह आखिरी बार फ्लिकर में नजर आए थे। ये उनकी 551वीं फिल्म है। आने वाले दिनों में वह खोसरा का घोसला 2 में दिखाई देंगे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article