Ameesha Patel Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों अमीषा पटेल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी कि लोग दंग रह गए थे। दरअसल, ईरान (Iran) और यूएई के बीच बढ़ते तनाव के कारण वो मस्कट में फंस गई थीं। इस बात की जानकारी अमीषा पटेल ने सोशल मीडया पर दी थी। इस बीच अमीषा पटेल ने एक फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। आइए नजर डालते है इस तस्वीर पर... (ये भी पढ़ें-अमीषा पटेल ने बॉलीवुड के भविष्य पर जताई चिंता, स्टार्स के सोशल मीडिया फॉलोअर्स को बताया फेक)

अमीषा पटेल ने ली राहत की सांस (pic credit-twitter)
बुरी तरह फंस गई थी अमीषा पटेल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण तनाव भरी यात्रा के बाद सुरक्षित मुंबई वापस आ गई हैं। अमीषा न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थीं। जो फ्लाइन उन्होंने बुक की थी वो दुबई होते हुए भारत पहुंची थी लेकिन दुबई के एयरस्पेस को अचानक बंद कर दिया गया। ईरान और यूएई के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिसाइल हमले की खबर आने के बाद यह फैसला लिया गया था। अमीशा की फ्लाइट ओमान के मस्कट में डायवर्ट कर दी गई थी। उनके साथ प्रोड्यूसर कुणाल गूमर और डीजे चेतस भी थे। अमीशा ने इस प्रक्रिया की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को देते हुए लिखा, "दुबई लैंडिंग से ठीक पहले यूएई का एयरस्पेस मिसाइल अटैक की वजह से बंद हो गया। अब हम मस्कट में हैं। यह जंग कब खत्म होगी? प्रार्थना कर रहे हैं।" (ये भी पढ़ें-अमीषा पटेल का बॉलीवुड के इनसाइडर्स पर फूटा गु्स्सा, कहा- 'मैं काम के लिए चापलूसी नहीं...')
अमीषा पटेल ने ली राहत की सांस
लगभग 24 घंटों के लम्बे इंतजार के बाद अमीशा पटेल मुंबई पहुंच चुकी हैं। उन्होंने मुंबई की तस्वीर शेयर करते हुए राहत की सांस ली और सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया। यह घटना मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का हिस्सा है, जिसकी वजह से पिछले कुछ महीनों में कई भारतीय सेलिब्रिटीज यात्रा के दौरान फंस चुके हैं। इस लिस्ट में ईशा गुप्ता से लेकर लारा दत्ता तक के नाम शामिल हैं। मालूम हो कि अमीषा पटेल कुछ सालों पहले फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
