अभिनेता शाहिद कपूर को लेकर इंडस्ट्री में ये बातें तेज हैं कि वो डायरेक्टर अमित शर्मा के साथ जल्द ही एक कॉमेडी मूवी के लिए हाथ मिला सकते हैं। अमित शर्मा की अपकमिंग कॉमेडी मूवी यूथ को टारगेट करती हुई एक फ्रेश स्टोरी होगी, जिसमें शाहिद कपूर लम्बे समय के बाद आउट-एन-आउट कॉमेडी मूवी करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स तो इस ओर भी इशारा कर रही हैं कि शाहिद कपूर के साथ इस मूवी में जाह्नवी कपूर भी दिख सकती हैं। यह पहला मौका होगा जब शाहिद कपूर और जाह्नवी कपूर किसी मूवी में साथ दिखेंगे। (ये भी पढ़ें: 90s की जान हैं थ्रिलर से भरी ये 6 फिल्में, 2026 में भी खूब देखते हैं लोग)
स्क्रीन पर पहली बार दिखेगी Shahid Kapoor-Janhvi Kapoor की जोड़ी
पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर अमित शर्मा ने जाह्नवी कपूर के साथ कॉमेडी मूवी के सिलसिले में मुलाकात की है। सूत्र ने पोर्टल को बताया है, "जाह्नवी कपूर इन दिनों डायरेक्टर अमित शर्मा के साथ एक मूवी के लिए एडवांस स्टेज पर हैं। अगर सभी चीजें प्लान के मुताबित रहती हैं तो वो शाहिद कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिख सकती हैं। अमित शर्मा अपनी अगली फिल्म में फन-रिलेटेबल लव स्टोरी पेश करेंगे, जिसमें कॉमेडी का तड़का लगाया जाएगा। शाहिद को लम्बा समय हो गया है कि दर्शकों ने उन्हें आउट-एन-आउट कॉमेडी मूवी में नहीं देखा है।" (ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia के हुस्न ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, चेहरे पर दिखा गजब का ग्लो)
2026 के आखिर में शुरू होगी अमित शर्मा की कॉमेडी मूवी
डायरेक्टर अमित शर्मा ने दर्शकों को बधाई हो और मैदान जैसी फिल्में दर्शकों के सामने पेश की हैं, जिन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अमित जल्द ही कॉमेडी मूवी शुरू करने के मूड में हैं। उन्होंने इसके लिए शाहिद-जाह्नवी से बात की है। अगर शाहिद-जाह्नवी दोनों इस प्रोजेक्ट के लिए तैयार हो जाते हैं तो साल 2026 के आखिर में वो इसे शुरू कर देंगे। शाहिद ने राज एंड डीके की फर्जी 2 की शूटिंग पूरी कर ली है और अमित शर्मा की मूवी को वो अक्तूबर 2026 से शुरू कर सकते हैं। अमित शर्मा इन दिनों फिल्म के लिए सपोर्टिंग कास्ट फाइनल करने में लगे हुए हैं क्योंकि वो अगले साल के मध्य तक अपनी फिल्म रिलीज करना चाहते हैं।
