बॉलीवुड के मशहूर एक्टर लेखक और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर के निधन से सेलेब्स से लेकर फैंस तक को सदमा लगा है। एक्टर के निधन से उनके करीब दोस्त अनुपम खेर (Anupam Kher) बुरी तरह से टूट चुके हैं। अनुपम खेर ने ही सतीश के निधन की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। एक्टर ने सतीश के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था मेरा जिगरी दोस्त सतीश इस दुनिया में नहीं रहा। अनुपम खेर और सतीश कौशिक पिछले 45 साल से दोस्त थे। अनुपम खेर के लिए ये मुश्किल समय है। सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन में भी अनुपम खेर पहुंचे। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुपम रोते बिलखते हुए नजर आ रहे हैं।
अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में उनके साथ एंबुलेंस में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। सतीश को देखकर बार- बार उनकी आंखें भर आती है। वो कभी उनका माथा चूमते तो कभी उनके निहारते दिखाई दे रहे हैं। अपने दोस्त को इस तरह से देखना किसी के लिए भी आसान नहीं है। अनुपम अक्सर अपने दोस्त सतीश के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते थे।
सतीश कौशिक को देख रोन लगे अनुपम खेर
सतीश के परिवार में उनकी पत्नी राशि और 11 साल की बेटी वंशिका है। एक्टर की पत्नी और बेटी पर दुखों पर पहाड़ टूट गया है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स सतीश को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। दरअसल सतीश अपने दोस्त के घर होली खेलने गए थे। 8 मार्च की रात को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्टर ने अपने काम के जरिए इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
