बॉलीवुड

Anshula Kapoor Wedding: अंशूला कपूर ने हाथों में लगाई पति के नाम की मेहंदी, होने वाले पति का डांस वायरल

Anshula Kapoor Wedding: बोनी कपूर की बेटी अंशूला कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। अंशूला ने मेहंदी सेरेमनी में होने वाले पति के सथ खूब डांस किया।

Image

Anshula kapoor (photo credit- instagram)

Anshula Kapoor Wedding: बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशूला कपूर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अंशूला अपने मंगेतर रोहन ठक्कर से शादी करने जा रही हैं और दोनों की शादी 6 जुलाई को होगी। कपूर खानदान अपनी बेटी की शादी धूमधाम से कर रहा है और अंशूला भी अपनी शादी की हर रस्म को एन्जॉय कर रही हैं। बीती रात अंशूला की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें अर्जुन कपूर की बहन ने रोहन के नाम की मेहंदी लगाई और खूब डांस भी किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'अलविदा कहने का वक्त..', दर्द में बीते Sumona Chakravarti के दिन, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद बताई हालत

अंशूला कपूर की मेहंदी सेरेमनी

सोशल मीडिया पर अंशूला कपूर की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज छाए हुए हैं, जिसने हर किसी को खुश कर दिया। अंशूला ने सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी का लुक शेयर किया है। वह पिकॉक कलर के लहंगे में काफी सुंदर लग रही हैं। अंशूला वीडियो में अपना लहंगा फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर सेरेमनी की इनसाइड वीडियोज भी आए हैं, जिसमें अंशूला अपने होने वाले पति के नाम की मेहंदी लगवा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहन जमकर डांस कर रहे हैं और वह डांस करते करते अपनी होने वाल दुल्हन अंशूला के पास आते हैं और फिर दोनों गले मिलते हैं। इसके बाद दोनों जमकर डांस भी करते हैं। रोहन और अंशूला का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कैंसर पीडित dipika kakar अस्पताल में हुईं भर्ती, घर पर बेटे की हालत खराब; शोएब इब्राहिम ने शेयर किया video

ओरी ने दिखाई सेरेमनी की इनसाइड फोटोज

अंशूला और रोहन के हर प्री वेडिंग फंक्शन में ओरी शामिल हो रहे हैं और ओरी ने मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह कपूर खानदार के हर शख्स के साथ दिखाई दिए। अंशूला की कलीरें की रस्म भी हुई हैं और ओरी ने इसकी भी झलक दिखाई। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर अपने हाथ में कलीरें पकड़े दिख रहे हैं। ऐसे में अब फैंस अंदाजा लगा रहा हैं कि शादी का अगला नंबर अर्जुन कपूर का हो सकता है।

ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं अंशूला

बता दें कि अंशूला फिल्ममेकर बोनी कपूर और मोना शौरी की बेटी हैं और वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूर ही रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यहां पर अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं। कपूर खानदान का हर शख्स इंडस्ट्री से जुड़ा हैं, लेकिन अंशूला ने खुद को फिल्मी दुनिया से दूर रखने का फैसला किया।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article