बॉलीवुड

Tamannaah Bhatia को "दूधिया बदन" बुलाने वाले Annu Kapoor ने मांगी माफी, बोले "पैर छूने को तैयार..."

अभिनेता अनु कपूर ने कुछ वक्त पहले तमन्ना भाटिया के लिए दूधिया बदन जैसे शब्द यूज किए थे, जिस कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। अनु ने अपने शब्दों पर माफी मांगते हुए खेद व्यस्त किया है।

Image

Tamannaah Bhatia को "दूधिया बदन" बुलाने वाले Annu Kapoor ने मांगी माफी

बॉलीवुड अभिनेता अनु कपूर (Annu Kapoor) ने कुछ महीनों पहले एक पॉडकास्ट किया था, जिसमें तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का नाम सुनते ही उन्होंने एक्ट्रेस के लिए दूधिया बदन जैसे शब्दों का उपयोग किया था। अनु कपूर को इस बयान के बाद काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उन्हों ठरकी बुड्ढा जैसी उपाधियां तक दे डाली थीं। अनु कपूर ने अपने ताजा इंटरव्यू के दौरान इस बयान पर बात की है और कहा है कि उनकी मंशा गलत नहीं थी लेकिन गलत शब्दों का यूज करके उन्होंने गलती की। अनु कपूर ने यहां तक कह दिया है कि अगर तमन्ना को उनकी बातें बुरी लगी हैं तो वो उनके पैर भी छू सकते हैं। (ये भी पढ़ें: Lawrence of Punjab: जी5 की सीरीज की रिलीज पर लगी रोक, लॉरेंस बिश्नोई के परिवार ने जताई थी आपत्ति)

Tamannaah Bhatia को "दूधिया बदन" बुलाने वाले Annu Kapoor ने मांगी माफी

Tamannaah Bhatia को "दूधिया बदन" बुलाने वाले Annu Kapoor ने मांगी माफी (Image Source: Stree 2)

अनु कपूर के अनुसार, "अगर ये बात आप अंग्रेजी में बोलें तो कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन हिन्दी जब आप ये बात बोलते हैं तो समस्या खड़ी हो जाती है। अपनी भाषा में अपशब्द कहना चुभता है लेकिन जब वही बात अंग्रेजी भाषा में बोली जाती है तो लोगों को ऐतराज नहीं होता है। अगर मैं दूधिया बदन की जगह मिल्की बॉडी कहता तो मुसीबत में नहीं पड़ता।" (ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने प्रेगनेंसी में शुरू की King की शूटिंग, शाहरुख खान संग शूट किया एक्शन सीन)

"आप बताइए तमन्ना की उम्र कितनी होगी? 20-30 से ज्यादा तो नहीं। मेरे बच्चे इसी उम्र के हैं। मैंने दूधिया बदन क्या कह दिया, लोगों ने मुझे बुरी तरह से ट्रोल किया।"

क्या तमन्ना भाटिया से माफी मांगेंगे अनु कपूर

जब अनु कपूर से ये सवाल किया गया कि क्या वो तमन्ना भाटिया से कभी इस बयान के लिए माफी मांगेंगे तो उन्होंने कहा, "मैंने जो शब्द बोले उन्हें स्वीकार करने में मुझे कोई झिझक नहीं है। अगर कभी भी जरूरत पड़ी तो मैं माफी भी मांगने को तैयार हूं। अगर तमन्ना ने कभी भी मुझसे पूछा कि क्या मैंने ये शब्द बोले हैं तो मैं सीधा कबूंगा कि हां मैंने बोले हैं और अगर आपको मेरी बातों का बुरा लगा है तो मैं आपके पैर भी छूने को तैयार हूं।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article