Anita Advani secret wedding with Rajesh Khanna: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई हैं। भले ही आज वो इस दुनिया में नहीं है लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। राजेश खन्ना जैसा स्टारडम आज तक किसी को नहीं मिल पाया है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ राजेश खन्ना अपनी पसर्नल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। 70 और 80 के दशक में राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए फीमेल फैंस बेकरार रहती थीं। बता दें कि राजेश ने डिंपल कपाड़िया संग शादी की थी। फिर भी उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था। इस बीच उनकी करीबी रही अनीता आडवाणी ने एक खुलासा किया है।
अनीता संग राजेश खन्ना ने कर ली थी शादी
हाल ही में अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना की सीक्रेट पत्नी होने का दावा कर सभी को हैरान कर दिया था। अनीता ने मेरी सहेली को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हमारी शादी गुपचुप तरीके से हुई थी,लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कोई ऐसी बातें खुलकर नहीं करता। सब कहते हैं हम दोस्त हैं या हम रिलेशनशिप में हैं या कुछ और। मीडिया में पहले ही खबर आ चुकी थी कि मैं उनके साथ हूं, इसलिए हमें शादी के बारे में बताने की जरूरत नहीं पड़ी। हमारे घर में एक छोटा सा मंदिर था। उन्होंने मेरे लिए मंगलसूत्र बनवाया, मुझे सोने और काले रंग की चूड़ियां पहनाईं। फिर उन्होंने सिंदूर लगाया और कहा आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो। बस ऐसे ही, एक रात हमारी शादी हो गई।'
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना का रिश्ता
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया संग शादी की थी। कुछ समय तक तो दोनों के बीच सबकुछ सही रहा लेकिन आगे चलकर दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ सालों बाद राजेश और डिंपल अलग रहने लगे। उस वक्त राजेश, अनीता आडवाणी के साथ रहा करते थे। अनीता ने ये दावा किया है कि वो राजेश की जिंदगी में डिंपल से पहले ही आ गई थी। हालांकि उस समय राजेश ने उनसे शादी नहीं की।
