बॉलीवुड

Animal Park: इस साल में शुरू होगी Ranbir Kapoor स्टारर की शूटिंग !! निर्माता भूषण कुमार ने किया बड़ा खुलासा

Bhushan Kumar on Animal Park: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' की अपार सफलता के बाद अब लोगों को इसके सीक्वल यानी 'एनिमल पार्क' (Animal Park) का बड़ी बेताबी से इंतजार है। फैन्स की बेताबी को देखते हुए निर्माता भूषण कुमार ने 'एनिमल पार्क' पर बड़ा अपडेट साझा किया है।

Image

Bhushan Kumar Give Update on Animal Park

Bhushan Kumar Talk About Animal Park: साल 2023 में संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन किया था। इस मूवी में रणबीर कपूर की इंटेंस परफॉर्मेंस ने लोगों को दीवाना बना दिया था। फिल्म में रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह का रोल प्ले किया था। 'एनिमल' 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। 'एनिमल' की सफलता के साथ ही संदीप रेड्डी वांगा ने इसके सीक्वल यानी 'एनिमल पार्क' (Animal Park) की बड़ी घोषणा की थी। फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने अब 'एनिमल पार्क' को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है, जिसने फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है।

भूषण कुमार ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कन्फर्म किया कि 'एनिमल पार्क' का निर्माण कार्य चल रहा है। फैन्स के लिए इससे खुशी की बात और क्या हो सकती है। भूषण कुमार आगे कहा, 'संदीप रेड्डी वांगा इस समय प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का निर्देशन करने में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी और लगभग 6 महीनों के गैप के बाद संदीप रेड्डी वांगा रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल पार्क' पर काम शुरू कर देंगे।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी संग कई बोल्ड सीन्स थे। यही फिल्म की स्टोरी और हिंसक सीन्स को लेकर लोगों ने 'एनिमल' को काफी ट्रोल भी किया था। फिलहाल रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी द्वारा किया जा रहा है। 'रामायण' का अलावा रणबीर कपूर के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है, जिसमें उन्हें आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article