Dharmendra Reaction on Animal: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) से दमदार वापसी कर ली है। संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल में बॉबी देओल की परफॉर्मेंस ने सभी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। एक्टर की एक्टिंग, एक्शन और दमदार लुक ने बॉक्स ऑफिस के साथ ही सोशल मीडिया पर भी तूफान ला दिया है। बॉबी देओल ने फिल्म में बिना डायलॉग बोले ही कमाल कर दिया है। यह साल बॉबी देओल के साथ ही पूरे देओल परिवार के लिए ही जबरदस्त रहा है।
सनी देओल की फिल्म गदर 2 और धर्मेंद्र की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी हिट साबित हुई है। अब बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल को देखकर धर्मेंद्र के रिएक्शन से पर्दा उठा दिया है। आइए एक्टर के बयान पर एक नजर डालते हैं।
'सभी तुझे देखकर पागल हो रहे हैं'
बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के रिएक्शन को लेकर बात करते हुए बताया कि, 'पापा ने कहा, बॉबी तुझे देखकर सब लोग पागल हो रहे हैं। जिसके जवाब में मैंने कहा पागल क्यों नहीं होंगे मैं आपका ही बेटा हूं।' इसी के साथ ही बॉबी ने कहा, 'पापा को मुझपर काफी गर्व महसूस हो रहा, वो बहुत खुश हैं।' धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर भी बॉबी देओल को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मेरा टैलेंटेड बॉब' एनिमल से बॉलीवुड में बॉबी देओल का करियर पटरी पर वापस लौट गया है।
