बॉलीवुड

Animal: बुर्ज खलीफा पर हुई रणबीर कपूर की 'एनिमल' की स्क्रीनिंग, ग्रैंड इवेंट में बॉबी देओल ने भी जमाया रंग

Animal 60 Second Clip Screening At Burj Khalifa: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। बीती रात दुबई के बुर्ज खलीफा पर उनकी अपकमिंग फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जिससे जुड़ी फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

Image

बुर्ज खलीफा पर हुई रणबीर कपूर की 'एनिमल' की स्क्रीनिंग

Animal 60 Second Clip Screening At Burj Khalifa: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी 'एनिमल' (Animal) के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' को लेकर लोगों में भी खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फिल्म के टीजर और गाने ने फैंस पर जबरदस्त छाप छोड़ी है। वहीं बीती रात दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी रणबीर कपूर और बॉबी देओल की 'एनिमल' (Animal) की स्क्रीनिंग हुई, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल के 'एनिमल' (Animal) का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फिल्म को हिट कराने के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा का सहारा लिया। बीती रात फिल्म से जुड़े 60 सेकंड का क्लिप बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। इस ग्रैंड इवेंट में रणबीर कपूर के साथ-साथ बॉबी देओल और भूषण कुमार भी नजर आए। हैरत की बात तो यह है कि केवल बुर्ज खलीफा ही नहीं, बल्कि पूरे दुबई में 'एनिमल' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला।

1 दिसंबर को रिलीज हो रही है रणबीर कपूर की एनिमल

बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन 'कबीर सिंह' डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'एनिमल' का क्लैश विक्की कौशल की अपकमिंग मूवी 'सैम बहादुर' के साथ होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article