बॉलीवुड

Animal से अनिल कपूर का एकदम 'झकास' लुक हुआ जारी, फैंस ने कहा- 'इसने तो रणबीर को भी पछाड़..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 22, 2023, 08:13 AM IST

Anil Kapoor's Animal Look: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर स्टरार एनिमल बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से रणबीर कपूर का नया लुक कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है। जिसके बाद अब अनिल कपूर का लुक भी सामने आ गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Anil Kapoor look in Animal

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टरार एनिमल (Animal) बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से रणबीर कपूर का नया लुक कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है। जिसके बाद अब अनिल कपूर का लुक भी सामने आ गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर का लुक देखकर सभी फैंस को फुल गैंगस्टर वाली वाइब आ रही है। अब अनिल कपूर का ये नया लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अनिल कपूर का एनिमल से लुक जारी होने के बाद कई लोगों को हैरानी हो रही है। 66 साल के अनिल कपूर फिल्म में काफी यंग लग रहे हैं। इस नए पोस्टर को देखकर कोई नहीं बोल सकता है कि उनकी उम्र इतनी हो गई है। फिल्म से अभी सिर्फ अनिल कपूर और रणबीर कपूर का ही लुक सामने आया है। अब फैंस जल्द ही बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना के लुक का भी इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

28 सितंबर को रिलीज होगी टीजर

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी हाइप है। अब फिल्म का टीजर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिल्म ने अनिल कपूर का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, 'एनिमल का बाप, बलबीर सिंह।'

रणबीर कपूर के जन्मदिन यानी 28 सितंबर को एनिमल का टीजर ऑनलाइन रिलीज कर दिया जाएगा। जिसके साथ ही एनिमल को लेकर अब दर्शकों के बीच हाइप और भी बढ़ गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article