Animal New Poster: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म एनिमल (Animal) का नया पोस्टर आज 18 सितंबर 2023 को रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर में रणबीर का फुल वाला स्वैग नजर आ रहे हैं। मुंह में सिगरेट दबाए रणबीर कपूर का ये दमदार लुक देख फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। फुल गैंगस्टर लुक में रणबीर ने धमाल मचा दिया है। एनिमल के इस नए पोस्टर में रणबीर कपूर नीले रंग का सूट पहने दिख रहे हैं।
लम्बे बाल और दाढ़ी में रणबीर का ये लुक सच में किलर है। इसके साथ ही टीजर के रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी भी सामने आ रही है। फैंस, रणबीर कपूर स्टारर एनिमल के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
रणबीर के जन्मदिन पर आएगा एनिमल का टीजर
एनिमल स्टार रणबीर कपूर 28 सितंबर 2023 को अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस बीच अब आधिकारिक घोषणा हो गई है कि इसी दिन उनकी फिल्म एनमिल का भी टीजर रिलीज होने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले अब मूवी का टीजर देखने के लिए फैंस की बेसब्री बढ़ती ही जा रही हैं।
