बॉलीवुड

Nayak 2: अनिल कपूर की 'नायक 2' पर लगी प्रोड्यूसर की मुहर, फिर शिवाजी राव बन मचाएंगे बड़े पर्दे पर धमाल

Anil Kapoor Nayak 2 Confirm By Producer Deepak Mukut: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने अपनी फिल्मों और अंदाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। वहीं अब अनिल कपूर की फिल्म 'नायक 2' पर भी प्रोड्यूसर की मुहर लग चुकी है। इस फिल्म में अनिल कपूर एक्टिंग के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- अनिल कपूर इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब

Anil Kapoor Nayak 2 Confirm By Producer Deepak Mukut: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से इंडस्ट्री में खूब धूम मचाई है। अनिल कपूर की कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके सीक्वल का लोगों ने बेसब्री से इंतजार किया है। इस लिस्ट में एक नाम अनिल कपूर की पॉपुलर फिल्म "नायक' का भी है, जो आज भी दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। यूं तो बीते कई दिनों से 'नायक 2' (Nayak 2) को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे थे। वहीं अब खुद प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है कि 'नायक 2' बड़े पर्दे पर जल्द ही धमाल मचाती दिखेगी। खास बात तो यह है कि फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor) न केवल एक्टिंग करेंगे, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी मूवी में काम करते दिखाई देंगे।

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की 'नायक' को पहले एएस रत्नाम ने प्रोड्यूस किया था। लेकिन बाद में अपडेट सामने आया कि इसके राइट्स दीपक मुकुट के पास आ चुके हैं। वहीं अब हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में दीपक मुकुट ने बताया कि वह और अनिल कपूर, दोनों मिलकर 'नायक 2' (Nayak 2) बना रहे हैं। दीपक मुकुट ने इस बारे में कहा, "मैं और वो साथ में फिल्म बना रहे हैं। इस बारे में कुछ भी कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी, क्योंकि मूवी को लेकर चर्चा अभी जारी है।" यूं तो दीपक मुकुट ने 'नायक 2' की कास्टिंग और इसके शेड्यूल के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी। लेकिन उन्होंने अनिल कपूर के मूवी में होने की बात पर मुहर लगा दी है। दीपक मुकुट ने कहा, "जाहिर है कि अनिल कपूर मूवी में काम करेंगे।"

बता दें कि इससे पहले दिये इंटरव्यू में दीपक मुकुट ने 'नायक 2' (Nayak 2) के बारे में बताया था कि स्क्रिप्ट तैयार की जा चुकी है। साथ ही सारी व्यवस्थाएं भी हो चुकी हैं। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अनिल कपूर की 'नायक 2' में किस-किस स्टार की एंट्री होती है और ये फिल्म पहले की तरह धमाल मचाने में कामयाब होती है या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article