Aneet not doing Madhubala Biopic: यशराज बैनर की फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अदाकारा अनीत पड्डा को लेकर इस वक्त ये खबर बहुत वायरल हो रही है कि वो मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल प्ले करती दिखाई देंगी। वायरल हो रही इस खबर ने लोगों को खुश कर दिया है कि लेकिन सच्चाई इसके एकदम उलट है। असल में अनीत पड्डा ने मधुबाला की बायोपिक साइन नहीं की है। अनीत पड्डा इन दिनों शक्ति शालिनी में व्यस्त हैं, जो दिनेश विजान के बैनर तले बन रही है। ये मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की मूवी है, जिस पर अनीत पड्डा पूरा ध्यान लगा रही हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने मीडिया को जानकारी दी है, "नीत पड्डा को लेकर जो भी खबरें उड़ रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।" (इसे भी पढ़ें: Toxic से नहीं भिड़ेगी Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, मेकर्स ने जारी किया बयान)
अनीत पड्डा से पहले मधुबाला बायोपिक से जुड़ा था कियारा आडवाणी का नाम
अनीत पड्डा वो पहली हीरोइन नहीं हैं, जिनका नाम मधुबाला की बायोपिक मूवी से जुड़ा है। उनसे पहले कियारा आडवाणी का नाम इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा था। बताया गया था कि मेकर्स ने कियारा को मधुबाला बायोपिक के लिए साइन कर लिया है लेकिन कुछ वक्त पहले अनीत का नाम सामने आया। अभी तक मेकर्स की तरफ से ये साफ नहीं किया गया है कि मधुबाला बायोपिक में कियारा और अनीत में कौन दिखाई देगा? (इसे भी पढ़ें: SCOOP: संजय लीला भंसाली खुद हैं Love & War पोस्टपोन की वजह!!)
शक्ति शालिनी में व्यस्त हैं अनीत पड्डा
फिल्म सैयारा से लोगों के बीच फेमस होने वाली अदाकारा अनीत पड्डा इन दिनों शक्ति शालिनी जैसी बड़ी हॉरर मूवी में व्यस्त हैं, जिसको मैडॉक बैनर के तले बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में पहले कियारा आडवाणी थीं लेकिन प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के चलते उन्हें इससे अपने हाथ पीछे खींचने पड़े। जिसके बाद मेकर्स ने अनीत पड्डा को शक्ति शालिनी के लिए साइन किया था। सैयारा के हिट होने के बाद मेकर्स को लगा कि अनीत शक्ति शालिनी के लिए परफेक्ट च्वाइस रहेंगी।
