बॉलीवुड

अनीत पड्डा ने दिनेश विजन के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में मारी एंट्री, 'शक्ति शालिनी' में मिला लीड रोल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2025, 12:01 PM IST

Aneet Padda Horror Comedy Movie: फिल्म सैयारा (Saiyaara) से डेब्यू करने वाली अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने दिनेश विजन (Dinesh Vijan) के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में धमाल मचाने वाली हैं। अनीत पड्डा फिल्म शक्ति शालिनी (Shakti Shalini) लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस खबर ने एक्ट्रेस के फैंस को खुश कर दिया है।

Image

Image Source: Aneet Padda Instagram

Aneet Padda Horror Comedy Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपनी डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) से बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) के साथ नजर आई थीं। फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म में अनीत पड्डा की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया। फिल्म सैयारा के हिट होने के बाद अनीत पड्डा की किस्मत का ताला खुल गया है। 'सैयारा' के बाद अनीत पड्डा को एक के बाद एक धांसू फिल्में मिल रही हैं। इन सब के बीच अनीत पड्डा की एक और नई फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। अनीत पड्डा रोमांटिंक फिल्म के बाद अब हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में एंट्री करने जा रही हैं।

अनीत पड्डा के हाथ लगी हॉरर कॉमेडी फिल्म

एक्ट्रेस अनीत पड्डा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इस बार वजह फिल्म सैयारा नहीं बल्कि एक नई मूवी है। अनीत पड्डा फिल्म सैयारा के बाद अब दिनेश विजन (Dinesh Vijan) के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में एंट्री करने जा रही हैं। Pinkvila की रिपोर्ट के मुताबिक, अनीत पड्डा ने दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म साइन कर ली है। अनीत पड्डा 'शक्ति शालिनी (Shakti Shalini)' में लीड रोल निभाएंगी और फिल्म के लिए उनका लुक टेस्ट हो चुका है। जल्द ही इसका अनाउंसमेंट भी किया जाएगा। रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया कि इस फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत में शुरू होने वाली है।

फातिमा सना शेख के साथ भी कर रही हैं फिल्म

अनीत पड्डा इस फिल्म के अलावा अपनी एक मूवी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) और अर्जुन माथुर (Arjun Mathur) के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। फिल्म की कहानी एक सस्पेंसफुल कोर्टरूम ड्रामा है। अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्मों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article