बॉलीवुड

Kho Gaye Hum Kahan: एक साथ पार्टी करते दिखे अनन्या पांडे- आदित्य रॉय कपूर, नव्या नंदा-सिद्धांत चतुर्वेदी भी आए नजर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 13, 2023, 01:08 PM IST

Kho Gaye Hum Kahan Trailer Launch: अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर खो गए हम कहां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें अनन्या, आदित्या, नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी एक साथ पार्टी करते दिख रहे हैं।

Image

Kho Gaye Hum Kahan Trailer Launch Party

Kho Gaye Hum Kahan Trailer Launch: अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) स्टारर खो गए हम कहां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मूवी के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, यह फिल्म सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 26 दिसबंर 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें अनन्या पांडे, आदित्या राय कपूर, नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी एक साथ पार्टी करते दिख रहे हैं। रूमर्स के अनुसार अनन्या और आदित्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं वहीं दूसरी ओरनव्या नंदा और सिद्धांत का रिलेशनशिप भी बीते काफी समय से चर्चा में बना हुआ है।

पार्टी की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद इन दोनों कपल्स के रिलेशनशिप की खबरें और भी पक्की हो गई हैं। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

एक साथ पार्टी करते दिखे लव बर्ड्स

पार्टी के बाद सिद्धांत के एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें खो गए हम कहां के ट्रेलर लॉन्च के बाद हुई मजेदार पार्टी की एक झलक नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पार्टी में अनन्या पांडे के साथ आदित्य रॉय कपूर भी मौजूद थे। एक तस्वीर में, वह और अनन्या पार्टी के बाद की एक ग्रुप सेल्फी में एक-दूसरे के बगल में पोज देते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही सिद्धांत और नव्या भी नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article