बॉलीवुड

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप के बाद छलका Ananya Panday का दर्द! लिखा- 'उसने सिर्फ इसलिए छोड़ा...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 05:34 PM IST

Aditya Roy Kapur-Ananya Panday Breakup: अनन्या पांडे का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो गया है।

Image

Aditya Roy Kapur-Ananya Panday Breakup

बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों के साथ-साथ लव अफेयर की खबरें भी काफी चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड के कई रूमर्ड कपल सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी में एक नाम है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का भी है। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को कई इवेंट में साथ देखा गया था जिसके बाद अफेयर की खबरें चलने लगी थीं। इसके बाद रूमर्ड कपल विदेश में साथ घूमता भी नजर आया था। बताया जा रहा था अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर जल्द ही शादी कर सकते हैं। लेकिन इन सब के बीच फैंस का दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है।

अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप?

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की शादी की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अनन्या पांडे ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के ब्रेकअप को लेकर खबरें चलने लगी है। अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि 'उसने खाली इसलिए छोड़ा है ताकि सबक सिखा सके। अगर वो सच में आपका होगा तो वापस जरूर लौटकर जरूर आएगा।' अनन्या पांडे की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट को आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि अनन्या पांडे ने ये पोस्ट आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप होने के बाद शेयर किया है।

आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे ने कभी नहीं दिया रिएक्शन

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे (Ananya Panday) के अफेयर की खबर करण जौहर की दीवाली पार्टी से शुरू हो गई थी। लेकिन आपको बता दें कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। साथ ही साथ ब्रेकअप को लेकर भी रूमर्ड कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article