Akshay Kumar, R Madhavan And Ananya Panday Movie Titled Shankara: बॉलीवुड के मशहूर एक्टरस अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ उनके साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। 'बड़े मियां छोटे मियां' के अलावा भी अक्षय कुमार के खाते में कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं, जिसमें से एक सी संकरन नायर की बायोपिक भी है। इस बायोपिक में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ-साथ आर माधवन (R Madhavan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। खास बात तो यह है कि फिल्म को उसका टाइटल भी मिल चुका है।
सी संकरन नायर (C Sankaran Nair) पर आधारित अक्षय कुमार (Akshay Kumar), आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म को लेकर खबर थी कि इसका नाम 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी संकरन नायर' है। लेकिन बाद में इसका नाम 'शंकरा' होने की भी खबर आई। वहीं अब मूवी से जुड़े करीबी सूत्रों ने बॉलीवुड हंगामा को दिये इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म का नाम तय किया जा चुका है। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "फिल्म का नाम 'शंकरा' पड़ा है। काफी चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है कि फिल्म को 'शंकरा' नाम दिया जाएगा और ये मूवी पैन इंडिया होने वाली है।"
अक्षय कुमार (Akshay Kumar), आर माधवन (R Madhavan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की मूवी से जुड़े सूत्र ने इस सिलसिले में आगे बताया कि मूवी का नाम अगली प्रेस रिलीज में मेकर्स द्वारा आधिकारिक तौर पर ऐलान किा जाएगा। बता दें कि अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की 'शंकरा' 'द केस डैट शुक द एंपायर' बुक पर आधारित है, जो कि 1919 में जलियावाला बाग हत्याकांड से जुड़ी हुई है।
