बॉलीवुड

होली पार्टी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने जमकर बजाया ढोल, सादगी ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 8, 2023, 05:33 PM IST

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नव्या ढोल बजाते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस नव्या की सादगी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

Image

navya naveli nanda (credit pic: instagram)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नव्या की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। नव्या ने होली का त्योहार अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। नव्या की इस होली पार्टी में उनके दोस्त रंग से सराबोर नजर आए। होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वीडियो में नव्या ढोल बजाते हुए नजर आ रही हैं।

वीडियो में नव्या पिंक कलर के कुर्ते में नजर आ रही हैं। पिंक कलर के सिंपल से कुर्ते में नव्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। होली पार्टी में नव्या ढोल बजाते हुए नजर आ रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं।

नव्या की सादगी ने जीता दिल

वीडियो के बैकग्राउंड में होली खेले रघुवीरा गाना बज रहा है। अमिताभ का ये गाना फिल्म बागबान का है। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। नव्या के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपके पूरे परिवार को होली मुबारक। दूसरे यूजर ने लिखा, इतने बड़े परिवार की है। लग नहीं रही है। तीसरे यूजर ने लिखा, आपकी कितनी खूबसूरत है।

नव्या की फैन फॉलोइंग किसी सोशल मीडिया स्टार से कम नहीं हैं। नव्या अपना पॉडकास्ट शो व्हाट द हैल नव्या चलाती हैं। अपने शो में नव्या अलग-अलग मुद्दों पर बात करती हैं। नव्या के शो में उनकी नानी जया बच्चन भी नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नव्या सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं। नव्या श्वेता नंदा की बेटी हैं। नव्या के भाई अगस्त्य नंदा भी जल्द फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। अगस्तय जाह्नवी कपूर की बहन खुशी और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ द आर्चीज में नजर आएंगे। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article