बॉलीवुड

सतीश शाह के निधन पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'इसे बयां नहीं किया जा सकता'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 26, 2025, 02:40 PM IST

Amitabh Bachchan on Satish Shah Death: एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद से बॉलीवुड और टीवी की दुनिया सदमे में चली गई है। सतीश शाह के निधन पर अमिताभ बच्चन ने भी इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Image

Image Source: IMDb

Amitabh Bachchan on Satish Shah Death: दिग्गज एक्टर सतीश शाह (Satish Shah), जो अपनी कॉमिक टाइमिंग और नेचुरल ह्यूमर के लिए मशहूर थे, अब हमारे बीच नहीं रहे। 25 अक्टूबर को 74 साल की उम्र में किडनी फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद से बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स गम में डूबे हुए हैं। हर कोई सतीश शाह को श्रद्धांजलि देता दिखाई दिया। अब इन सब के बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सतीश शाह के निधन के बाद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट काफी चर्चा में हैं। तो चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने क्या पोस्ट किया है।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया इमोशनल नोट

एक्टर सतीश शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे। सतीश शाह ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। सतीश शाह के दुनिया से जाने के बाद हर कोई उन्हें अपने अंदाज में याद करता नजर आ रहा है। इसी बीच सतीश शाह के निधन पर अमिताभ बच्चन ने एक इमोशनल नोट शेयर किया है। सतीश शाह के निधन पर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा, 'एक और दिन, एक और काम, एक और खामोशी। हम में से एक और चला गया। सतीश शाह, एक जवान टैलेंट, इतनी कम उम्र में हमें छोड़ गया।' दोनों ने 2008 की फिल्म भूतनाथ (Bhoothnath) में एक साथ काम किया था। बिग बी ने आगे लिखा, 'ये उदास वक्त इसे नॉर्मल तरीके से बयां नहीं किया जा सकता लेकिन शो तो चलता रहना चाहिए और वैसा ही होता है, जैसे जिंदगी चलती है।'

सतीश शाह ने इन फिल्मों में किया काम

सतीश शाह ने जाने भी दो यारो (Jaane Bhi Do Yaaro), शक्ति (Shakti), कल हो ना हो (Kal Ho Naa Ho), जाने तू या जाने ना (Jaane Tu... Ya Jaane Na), ये है जलवा (Yeh Hai Jalwa), मुझसे शादी करोगी (Mujhse Shaadi Karogi), मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) और हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) जैसी मूवीज में काम किया। सतीश शाह को आप कैसे याद कर रहे हैं कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article