बॉलीवुड

पियूष पांडे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अमिताभ-अभिषेक, नम आंखें देख उदास हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 25, 2025, 01:57 PM IST

Piyush Pandey Last Rites: विज्ञापन जगत के मास्टर पियूष पांडे (Piyush Pandey) का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस निधन के बाद उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी पियूष पांडे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

Image

Image Source: Varinder Chawla

Piyush Pandey Last Rites: विज्ञापन जगत के जाने-माने नाम पियूष पांडे (Piyush Pandey) का निधन 24 अक्टूबर को 73 साल की उम्र में हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी उदास नजर आ रहे है। पियूष पांडे को याद करते हुए लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आए। अभी हाल ही में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पियूष पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट की थी, जिसमें सुपरस्टार काफी इमोशनल नजर आए थे। अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) पियूष पांडे का अंतिम दर्शन पहुंचे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पियूष पांडे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अमिताभ-अभिषेक

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आया अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन विज्ञापन की दुनिया के किंग पियूष पांडे के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन काफी भावुक नजर आए। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलावा और भी सितारे पियूष पांडे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग पियूष पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए दिखे।

काफी समय के बाद साथ नजर आए अमिताभ-अभिषेक

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन काफी समय के बाद साथ दिखाई दिए। अभी हाल ही में अभिषेक बच्चन को 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस दौरान उनकी मां जया बच्चन (Jaya Bachchan) साथ नजर आई थीं। अभिषेक बच्चन को ये अवॉर्ड फिल्म आई वांट टू टॉक के लिए मिला था। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article