अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों लंबे समय बाद फिर से बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अभिषेक के साथ फोटो शेयर की हैं। फोटो में दोनों वर्किंग स्टूडियो में काम करते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हेडफोन लगाए हुए बैठे दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ और अभिषेक की फोटो ने फैंस का ध्यान खींचा है। फैंस बाप-बेटे के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
अभिषेक अमिताभ के पास में कुर्सी पर बैठे हुए है। फोटो में अमिताभ कलरफुल जैकेट- रेज पैंट और येलो शूज पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अभिषेक ब्लू कलर की स्वेटशर्ट और डेनिंम जींस में नजर आ रहे हैं। दोनों फोटो में मिरर की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन लिखा, पिता पुत्र दोनों बैठे , एक जगह ही काम पे ; जल्द आवे पर्दे पर जोड़ी , इनके अद्भुत काम के।
बिग बी ने बेटे संग शेयर की फोटो
अमिताभ अपने बेटे अभिषेक के सबसे बड़े चीयर लीडर है। बिग बी अपने बेटे को हर मौके पर सपोर्ट करते हैं। पिता-पुत्र की जोड़ी ने साथ में बंटी और बबली, सरकार, सरकार राज, कभी अलविदा ना कहने में साथ में काम किया है। इन दिनों अमिताभ रजनीकांत के साथ वैट्टया की शूटिंग में बिजी है। बिग बी ने रजनीकांत के साथ कुछ समय पहले फोटो शेयर की थी। इसके अलावा एक्टर कल्कि 2989 एडी में दीपिका पादुकोण, प्रभास के साथ नजर आएंगे। वहीं, अभिषके बच्चन हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ नजर आएंगे।
