बॉलीवुड

अजय देवगन की इस फिल्म से डेब्यू करेंगे भांजे अमन, रवीना की बेटी के करियर का भी होगा आगाज

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2023, 10:17 PM IST

फिल्म के नाम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। रिलीज के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे, जबकि निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर कर रहे हैं।

Image

रवीना टंडन की बेटी का नाम राशा थडानी है। (फाइल)

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म अगले साल आएगी। यह मूवी नौ फरवरी 2024 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शनिवार (एक जुलाई, 2023) को फिल्म के मेकर्स ने यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।

रिलीज के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे, जबकि निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर कर रहे हैं। कपूर 'रॉक ऑन!!', 'काई पो छे', 'केदारनाथ' और 'फितूर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

rasha thadani

rasha thadani

मूवी के जरिए देवगन का भांजा अमन देवगन और अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म जगत में अपने करियर की शुरुआत करेंगे। वैसे, फिल्म के नाम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article