बॉलीवुड

Amala Paul Engagement Photo: अमाला ने जगत संग शेयर की सगाई की फोटो, लिप लॉक करता दिखा कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 30, 2023, 03:39 PM IST

Amala Paul Engagement Photo: अमाला पॉल ने अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस की सगाई की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस एक्ट्रेस को सगाई की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

Image

Amala Paul (credit pic: instagram)

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने साल 2009 में मलयालम फिल्म Neeklathamra से अपने करियर की शुरुआत की थी उन्होंने फिल्म देइवा थिरुमगल, रन बेबी रन, थलाइवा और मिली जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रसे के 32वें जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने उन्हें खास अंदाज में प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस जगत के साथ रोमांटिक पोज दिया है। एक फोटो में अमाला अपने मंगेतर संग लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी फोटो में दोनों एक - दूसरे को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

पिंक कलर के को- ऑर्ड सेट में अमाला बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, जगत ब्राउन कलर के जैकेट- ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट टी शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। अमाला ने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए प्यार भरा नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, उस पार्टी से जहां जीवनभर सब कुछ एक साथ होने का जश्न मनाया गया। हमारी प्रेम कहानी सामने आई है।

अमाला ने शेयर की सगाई की तस्वीरें

26 अक्टूबर को जगत ने अमाला को शादी के लिए प्रपोज किया था। जगत ने शादी के प्रपोजल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अमाला ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म भोला में काम किया था। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article