Bobby Deol on Working With Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म अल्फा को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का एक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। इन सब के बीच बॉबी देओल का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) संग काम करने पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं कि बॉबी देओल ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Alpha: शूटिंग नहीं कर पाएगी राहा को मम्मी आलिया भट्ट के आंचल से दूर, मौसी शरवरी संग भरने पहुंची उड़ान)
ऐसा रहा एक्सपीरिएंस
एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह बॉबी देओल का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। बॉबी देओल ने इस इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट संग काम करने पर रिएक्शन दिया। Pinkvilla की खबर के मुताबिक बॉबी देओल ने कहा कि 'मुझे रणबीर और आलिया दोनों बहुत पसंद हैं और मैं हमेशा से दोनों के साथ काम करना चाहता था। रणबीर के साथ मैंने ‘एनिमल’ की और अब आलिया के साथ ‘अल्फा’ की है। दोनों के साथ काम करने का मेरा एक्सपीरिएंस बहुत शानदार रहा। ये कमाल की बात है कि इंडिया में ‘अल्फा’ जैसी एक्शन फिल्म बन रही है, जिसमें दो लड़कियां स्क्रीन पर एक्शन करती नजर आएंगी।' (ये भी पढ़ें: Alpha: रिलीज से पहले लीक हुए आलिया-बॉबी की फिल्म के सीन्स, सोशल मीडिया पर मची हलचल)
बॉबी देओल ने की आलिया भट्ट की तारीफ
बॉबी देओल ने आगे कहा कि 'आलिया उन सबसे मेहनती और ईमानदार एक्टर्स में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। वो सेट पर पूरी तैयारी के साथ आती हैं और हर सीन में पूरी तरह डूबी रहती हैं। उन्होंने इससे पहले इस तरह का एक्शन कभी नहीं किया था, लेकिन शूट के लिए उनकी तैयारी देखकर मैं हैरान रह गया। सेट पर उन्होंने अपना पूरा दम लगा दिया, क्योंकि एक्शन करना आसान नहीं होता और उन्होंने इसे पूरी मेहनत से किया।'
