बॉलीवुड

बेटी को जन्म देने के बाद बदली Alia Bhatt की जिंदगी, पोस्ट में बताई नई पहचान

Alia Bhatt First Photo After Became Mother: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद पहली इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की। फोटो साझा करते हुए आलिया भट्ट ने एक मैसेज भी लिखा है। मां बनने के बाद से ही फैन्स आलिया भट्ट के फर्स्ट पोस्ट का इंतजार कर रहे थे।

Image

Alia Bhatt

Alia Bhatt First Photo After Became Mother: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 6 नवंबर के दिन एक बेटी को जन्म दिया। मुंबई के अस्पताल में आलिया भट्ट को भर्ती कराया गया था। आलिया भट्ट के मां बनने के चार दिनों के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी। बेटी को जन्म देने के बाद आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ पहली बार स्पॉट हुई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पहला पोस्ट साझा कर दिया है। फैन्स भी आलिया भट्ट के पहले पोस्ट का इंतजार कर रहे थे।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की। इस फोटो में आलिया भट्ट एक रेड कलर के कप को पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस कप पर मम्मा लिखा हुआ है। फोटो साझा करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'ये मैं हूं।' आलिया भट्ट के मां बनने के शेयर किए गए इस पोस्ट को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। फैन्स अभी भी आलिया भट्ट को मां बनने पर बधाई दे रहे हैं। आलिया भट्ट के इस पोस्ट को फैन्स धडल्ले से लाइक कर रहे हैं।

आलिया भट्ट इस समय अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। आलिया भट्ट के मां बनने से पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस बेटी की परवरिश करने के लिए काम से लंबा ब्रेक ले सकती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को पहली बार पति रणबीर कपूर के साथ बड़े परदे पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद आलिया भट्ट जल्द ही रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article