बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की पठान पर बोलीं आलिया भट्ट- 'ये इंडिया के सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है..'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 02:29 PM IST

alia bhatt reacts on pathaan box office collection: पठान ने अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा सहित कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नंबरों को पहले दिन ही पछाड़ दिया है। अब हाल ही में ब्रह्मास्त्र स्टार आलिया भट्ट ने अपनी फैंटसी फिल्म ब्रह्मास्थ को पठान द्वारा पीछे छोड़े जाने पर पर प्रतिक्रिया दी।

Image

alia bhatt and shah rukh khan

pathaan box office collection breaks brahmastra records: पठान फिल्म ने वर्ल्डवाइड खूब हल्ला मचा रखा है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। यहां तक कि फिल्म पठान ने अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा सहित कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नंबरों को पहले दिन ही पछाड़ दिया है। अब हाल ही में ब्रह्मास्त्र स्टार आलिया भट्ट ने अपनी फैंटसी फिल्म ब्रह्मास्थ को पठान द्वारा पीछे छोड़े जाने पर पर प्रतिक्रिया दी।

जैसा कि हम जानते हैं ब्रह्मास्त्र का पहले दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि पठान ने रिलीज की तारीख पर 50 करोड़ रुपये कमाए। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 418.8 करोड़ रुपये है। वहीं शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने रिलीज के छह दिनों के भीतर ही 590 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

आलिया भट्ट वैसे पठान की सफलता से बेहद खुश है और उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्म सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर नहीं है बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। आलिया ने आगे कहा कि ये पल आभारी हैं और कामना करते हैं कि ये हमेशा के लिए जारी रहें। पठान द्वारा ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड तोड़ने पर आलिया ने कहा कि हर फिल्म को हर फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहिए और यह प्रेरणादायी भी हैं। पठान भारतीय सिनेमा की एक मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म है। यह शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article