बॉलीवुड

Alia Bhatt ने फैमिली के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, राहा की फोटो पर टिक गई सभी की नजरें

Alia Bhat latest Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज देखकर फैंस काफी खुश हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Image

आलिया भट्ट ने शेयर की फोटोज (pic credit-instagram)

Alia Bhat latest Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की ऐल्फा (Alpha) रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस बीच आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Awarapan 2 Vs Batwara 1947: पाताल में खो गई सनी देओल की मूवी, 100 करोड़ के करीब पहुंचे इमरान हाशमी)

आलिया भट्ट ने शेयर की फोटोज

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में परिवार के साथ बिताए गए खास पल, छुट्टियों की यादें और प्यार भरे लम्हे देखने को मिल रहे हैं। आलिया ने इन तस्वीरों को गुड ओल्ड डेज, कडल्स एंड ऑल कैप्शन के साथ शेयर किया है। एक तस्वीर में आलिया अपनी बेटी राहा के साथ सोते हुए नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह सेल्फी लेती दिख रही हैं। फोटो डंप में आलिया के खाने का आनंद लेते हुए और एक सोई हुई बिल्ली की तस्वीर भी शामिल है। इसके अलावा, एक तस्वीर में आलिया, रणबीर और राहा नीले समुद्र के बीच नाव की सवारी करते दिखाई दे रहे हैं।

इस खूबसूरत तस्वीर में परिवार साथ में क्वालिटी टाइम बिताता नजर आ रहा है। आलिया और रणबीर आमतौर पर अपनी बेटी राहा को मीडिया और सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं, इसलिए इन तस्वीरों ने फैंस का खास ध्यान खींचा। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने परिवार पर खूब प्यार बरसाया। एक फैन ने लिखा कि वह भी ऐसी ही मोहब्बत की कामना करता है। वहीं, दूसरे फैन ने आलिया को रणबीर की झलक दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। एक अन्य यूजर ने तस्वीरों को बेहद प्यारा बताया, जबकि राहा की तस्वीर देखकर एक फैन ने लिखा कि वह अब काफी बड़ी हो गई हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article