Alia Bhatt Pregnancy Rumors Starts Post Her Second Cannes Look: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आलिया भट्ट ने हर बॉलीवुड मूवी में अपनी जान फूंकने की कोशिश की है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित की जा चुकी हैं। वहीं बीते दिन आलिया भट्ट कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 का हिस्सा बनीं। उन्होंने अपने लुक से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हाल ही में आलिया भट्ट का दूसरा कांस लुक भी सामने आया है। लेकिन इन सबसे इतर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) प्रेग्नेंसी की खबरों के कारण चर्चा में आ गई हैं। आलिया भट्ट को लेकर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे लुक के लिए शिआपरेली गाउन पहना, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इसकी तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। आलिया भट्ट की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "क्या ये दोबारा प्रेग्नेंट हैं?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये प्रेग्नेंट हैं।"

alia bhatt (1)

alia bhatt (2)
फैंस को नहीं पसंद आया आलिया भट्ट का लुक
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का कांस फिल्म फेस्टिवल लुक दर्शकों को पसंद नहीं आया। उनके कमेंट्स देख कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस से उन्हें ज्यादा उम्मीदें थीं। एक यूजर ने आलिया की फोटोज पर कमेंट किया, "आलिया को आराम की जरूरत है, ये यहां बहुत थकी हुई लग रही हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये क्या हो रहा है? इनका स्टाइलिस्ट कौन है?" तीसरे यूजर ने लिखा, "आलिया का दूसरा लुक भी अच्छा नहीं है, कहीं तो कमी रह गई है।"
