बॉलीवुड

'लव एंड वॉर' के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं विक्की कौशल-रणबीर कपूर, घटाया इतना किलो वजन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2025, 04:26 PM IST

Vicky Kaushal-Ranbir Kapoor weight loss For Love & War: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। विक्की कौशल और रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए इतना वजन घटाया है।

Image

Love And War

Vicky Kaushal-Ranbir Kapoor weight loss For Love & War: फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म के शूटिंग सेट से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का लुक वायरल हुआ था। दोनों के लुक्स को काफी पसंद भी किया गया था। इसी बीच अब फिल्म लव एंड वॉर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं विक्की कौशल और रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए क्या नया काम किया है, जिसको लेकर बी-टाउन में जमकर चर्चा हो रही है।

'लव एंड वॉर' के लिए विक्की-रणबीर ने घटाया इतना वजन

विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म को लेकर अभी हाल ही में एक नया अपडेट सामने आया है। News18 की खबर के मुताबिक फिल्म लव एंड वॉर के लिए विक्की कौशल और काफी मेहनत कर रहे हैं। दोनों ने अपने किरदारों के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। रणबीर कपूर ने 12 किलो और विक्की कौशल ने 15 किलो वजन घटाया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। इस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद विक्की कौशल और रणबीर कपूर का लुक देखने लायक होगा।

कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'

फिल्म लव एंड वॉर से जुड़ी ये खबर सामने आने के बाद मूवी का इंतजार कर रहे फैंस और भी बेताब हो गए हैं। आपको बता दे कि विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर आगले साल यानी मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article