बॉलीवुड

Alia Bhatt Delivery: डिलीवरी के वक्त Alia Bhatt का हाथ थामे रहेंगे Ranbir Kapoor, कैंसिल किए सारे काम

Alia Bhatt Delivery: ताजा जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर ने अगले 48 घंटों के लिए काम से ब्रेक लेने का फैसला लिया है ताकि वो अपनी पत्नी की डिलीवरी के वक्त उसके साथ रह पाएं। रणबीर कपूर चाहते हैं कि आलिया के स्पेशल मूमेंट में वो उनके साथ रहें ताकि इन यादों को दोनों जिंदगी भर ताजा करते रहें।

Image

Alia Bhatt Delivery

Alia Bhatt Delivery: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 6 नवम्बर की सुबह-सुबह अपनी पत्नी आलिया भट्ट को लेकर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे। खबरें हैं कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अगले 48 घंटों में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं, जिस कारण रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। अदाकारा आलिया भट्ट पहली बार मां बनने जा रही हैं, जिस कारण रणबीर कपूर उनका खास ख्याल रख रहे हैं। इंडिया टुडे की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर डिलीवरी के वक्त आलिया भट्ट के साथ ही रहना चाहते हैं, इसी कारण उन्होंने अगले 48 घंटों तक प्रोफेशनल लाइफ से ब्रेक लेने का फैसला किया है। रणबीर कपूर अगले 48 घंटों तक आलिया भट्ट के करीब ही रहेंगे ताकि वो अपनी पत्नी के सबसे स्पेशल मूमेंट के गवाब बन पाएं।

कपूर और भट्ट खानदान कर रहे हैं नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी

बॉलीवुड से जुड़े सूत्रों की मानें तो भट्ट और कपूर परिवार आलिया-रणबीर के बच्चे को घर लाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। रणबीर कपूर अदाकारा नीतू कपूर के अकेले बेटे हैं, जिस कारण उन्हें अपने नाती का बेसब्री से इंतजार है। नीतू कपूर अपने नाती को गोद में खिलाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बात अगर सोनी राजदान की करें तो वो भी बेहद खुश हैं। आलिया भट्ट अपनी मां के काफी करीब हैं, जिस कारण उनकी मां नानी बनने के लिए बेसब्र हैं।

महेश भट्ट ने लगाई डिलीवरी पर पक्की मुहर

आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने ईटाइम्स से बात करते हुए इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है कि उनकी बेटी जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देगी। महेश भट्ट ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा है, 'मैं एक नए सूरज के उगने का इंतजार कर रहा हूं। हमारी जिंदगी में एक नया मेहमान आने वाला है, जिसके स्वागत के लिए हम सब उत्साहित हैं।' घरवालों के साथ-साथ फैंस भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के होने वाले बेबी के लिए उत्साहित लग रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article