बॉलीवुड

Alia Bhatt Delivery: नाना बनने से पहले ही 7वें आसमान पर Mahesh Bhatt, बोले 'नए सूरज के उगने का...'

Alia Bhatt Delivery: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो आलिया भट्ट के पहले बच्चो को गोद में खिलाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आलिया भट्ट आज सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुई हैं, जहां वो अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

Image

Mahesh Bhatt on Alia Bhatt Delivery

Alia Bhatt Delivery: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है कि उनकी बेटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कुछ ही देर में मां बनने वाली है। आलिया भट्ट 6 नवम्बर की सुबह मुंबई स्थित एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हुई हैं, जहां वो अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। कलाकार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी पत्नी को लेकर सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे थे। आलिया भट्ट की डिलीवरी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। फैंस के साथ-साथ आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। महेश भट्ट ने हमारी सहयोगी साइट ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा है कि वो नन्ही जान को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

महेश भट्ट के अनुसार, 'मैं नए सूरज के उगने का इंतजार कर रहा हूं। जिंदगी रूपी घास पर ओस की एक नई बूंद गिरने को तैयार है।' हम सब जानते हैं कि महेश भट्ट अपनी बातों को अलग अंदाज में कहने के लिए जाने जाते हैं। नाना बनने की खुशी को भी उन्होंने उसी अंदाज में बयां किया है।

कुछ वक्त पहले जब आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तब भी महेश भट्ट ने यूं ही उत्साह दिखाया था। महेश भट्ट ने कहा था, 'मेरा प्यारा बेबी जल्द ही एक बेबी को जन्म देगा। मैं रणबीर-आलिया के लिए बहुत खुश हूं। आलिया मेरे वंश को आगे बढ़ाने जा रही है। अब मुझे असल जिंदगी में एक नए रोल को निभाने के लिए कमर कसनी पड़ेगी। यह नया रोल नाना का होगा। मैं इस रोल को निभाने के लिए तैयार हूं।' महेश भट्ट के साथ-साथ पूरा भट्ट परिवार नए मेहमान के लिए काफी उत्साहित है। इस वक्त भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है और सभी नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article