Ranbir Kapoor - Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने नन्ही परी को जन्म दिया हैं। रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। कपूर खानदान में इस समय जश्न का माहौल है। रणबीर और आलिया अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थे। कपल को फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं। आलिया ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम पर बेबी गर्ल के आने की खुशी जाहिर की। रणबीर आलिया ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। आलिया ने शादी के कुछ समय बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। फैंस एक्ट्रेस को मां बनने की बधाई दे रहे हैं।
एक्ट्रेस ने शेर की प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा, और हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर में है, हमारा बच्चा है वो कितनी जादुई लड़की है। हमारी जिदंगी प्यार से भर गई है , आपके रणबीर और आलिया।
आलिया ने शेयर किया था पोस्ट
लेकिन क्या आप जानत हैं कि आलिया ने एक बार खुलासा किया था कि वो अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगी। जी हां, आपने सही पढ़ा, आलिया ने अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान एक डांस रियलिटी शो में इसका खुलासा किया था। दरअसल एक यंग कंटेस्टेंट ने आलिया का नाम गलत बोलते हुए उन्हें आलमा कहा था।
क्या आलिया रखेंगी अपनी बेटी का ये नाम?
एक्ट्रेस ने कहा था कि आलमा बहुत ही सुंदर नाम है। मैं अपनी बेटी का नाम आलमा रखूंगी। एक्ट्रेस ने कई इंटरव्यूज में कहा है कि उन्हें आलमा बहुत पसंद है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आलिया अपनी बात का मान रखती हैं या नहीं। वो अपना वादा पूरा करेंगी या नहीं। फैंस रणबीर और आलिया की बेटी के नाम को लेकर काफी एक्साइटेड है। आलिया और रणबीर टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं।
