Alpha Ott Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ऐल्फा (Alpha) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आए थे। फिल्म ऐल्फा से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद थी लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इस बीच आलिया भट्ट की मूवी ऐल्फा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ऐल्फा जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sunny Leone और डेनियल वेबर को बड़ी राहत, धोखाधड़ी केस में कोर्ट का फैसला)
ओटीटी पर कब आएगी ऐल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर फिल्म ऐल्फा अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को दर्शक अब घर बैठे देख सकेंगे। यह फ्रेंचाइजी की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें महिला कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ऐल्फा 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर फिल्म के डिजिटल प्रीमियर का ऐलान किया। पोस्ट में लिखा गया, “अल्फा गैंग में शामिल होने के लिए तैयार हो जाइए। 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देखें ऐल्फा'
शिव रवैल के निर्देशन में बनी ऐल्फा 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट ने सीता नाम की रॉ एजेंट का किरदार निभाया है, जिसे अल्फा सोल्जर बनने के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं शरवरी ने दुर्गा कौल का किरदार निभाया है, जो सीता की जुड़वां बहन है और दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। फिल्म में बॉबी देओल विलेन कर्नल फतेह सिंह लाखावत की भूमिका में हैं। उनका किरदार एक शक्तिशाली सीरम ‘अल्फा’ से जुड़े खतरनाक प्रयोग करता है। कहानी में सीता का अपहरण कर उसे अपने कब्जे में ले लिया जाता है और बाद में उसे एक सुपर-सोल्जर में बदल दिया जाता है। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं, जबकि ऋतिक रोशन ने अपने ‘वॉर’ वाले किरदार कबीर के रूप में खास कैमियो किया है।
