बॉलीवुड

Ali Fazal Birthday: 3 इड‍ियट्स में छोटे से रोल में नजर आए थे अली फजल, आज करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 08:23 AM IST

Ali Fazal Net worth: बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल आज यानी 15 अक्टूबर को जन्मदिन मना रहे हैं। मिर्जापुर स्टार ने हिंदी फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक अपनी प्रतिभा का लोहा साबित किया है।

Image

Ali Fazal Birthday: 3 इड‍ियट्स में छोटे से रोल में नजर आए थे अली फजल, आज करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

15 अक्टूबर 1986 को जन्मे बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों वह अपनी शादी के फंक्शन में व्यस्त चल रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज सीरीज मिर्जापुर ने उनकी शोहरत को एक अलग ही मुकाम दे दिया है। इसमें उनके 'गुड्डू भईया' के किरदार ने खासी लोकप्रियता बटोरी। शायद कम ही लोगों को याद होगा कि अली फजल ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स में भी छोटा लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाया था। उन्होंने एक इंजीनियरिंग छात्र 'जॉय लोबो' का रोल किया था, जो कॉलेज में पढ़ाई से जुड़े दबाव के चलते सुसाइड कर लेता है।

इसके बाद फिल्म फुकरे में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। संजीदगी भरे अभिनय के लिए अली फजल मशहूर रहे हैं। उन्होंने बॉबी जासूस, सोनाली केबल, खामोशियां जैसी फिल्मों में सराहनीय अभिनय किया है। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। विक्टोरिया और अब्दुल, डेथ ऑन द नील, फास्ट एंड फ्यूरियस 7 में अली फजल नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अली फजल आज काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। celebcentre.com के अनुसार, उनके पास बांद्रा में एक अपार्टमेंट है जिसकी कीमत काफी है। वहीं उनके पास 68 लाख की BMW X6 और 1.18 करोड़ कीमत की Land Cruiser कार भी है। वहीं उनकी नेट वर्थ की बात करें तो अली फजल 22.51 करोड़ की नेट वर्थ के मालिक हैं।

लाखों रुपये में है फीस

जानकारी के अनुसार, अली फजल की फीस भी काफी अधिक है। वह एक फिल्म के लिए 35 लाख रुपये चार्ज करते हैं। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स करने के बाद उनकी ब्रैंड वैल्यू काफी हो गई है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article