बॉलीवुड

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ अटैच किया जाएगा 'भूत बंगला' का ट्रेलर, अक्षय के फैन्स को मिलेगा सरप्राइज

Bhooth Bangla Trailer Attached With Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी के साथ बड़े परदे पर दर्शक अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी बेस्ड मूवी 'भूत बंगला' का ट्रेलर देख पाएंगे।

Image

Pic Credit: Instagram

Bhooth Bangla Trailer Attached With Dhurandhar 2: मार्च का महिना सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। सभी दर्शकों को 19 मार्च का इंतजार है। इस दिन रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होने जा रहा है। खास बात यह भी है कि 3 मार्च को 'धुरंधर 2' का ट्रेलर भी मेकर्स रिलीज करने वाले हैं, जिसे लेकर फैन्स के बीच एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए अब 19 मार्च के दिन फैन्स को सिनेमाघरों में बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी बेस्ड मूवी 'भूत बंगला' का ट्रेलर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ अटैच किया जाएगा।

'धुरंधर 2' के साथ बड़े परदे पर देख पाएंगे 'भूत बंगला' का ट्रेलर

पिंकविला से जुड़े सूत्र के मुताबिक 'भूत बंगला' के निर्माता मार्च के दूसरे हफ्ते यानी 9 से 18 मार्च के बीच ट्रेलर को डिजिटल रूप से जारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। पोर्टल को सूत्र ने बताया कि ट्रेलर का फाइनल वर्जन तैयार है। टीम को यकीन है कि यह लोगों को खूब पसंद आएगा। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में देखने आने वाले दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिलेगा क्योंकि मेकर्स ने 'भूत बंगला' के ट्रेलर को रणवीर सिंह स्टारर के पेश करने का फैसला किया है। (इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' देखकर गदगद हुए महेश बाबू, बताया कैसी है फिल्म)

'भूत बंगला' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस हॉरर कॉमेडी में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, तब्बू, वामीका गब्बी, मिथिला पालकर, जिशु यू सेनगुप्ता, मनोज जोशी और राजपाल यादव सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह मूवी दुनिया भर के सिनेमाघरों में 10 अप्रैल के दिन दस्तक देगी। वहीं दूसरी ओर आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देखने को मिलेगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article