Bhooth Bangla New Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। यह मूवी पहले 15 मई के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने 'भूत बंगला' को समय से पहले सिनेमाघरों में पेश करने का फैसला किया है। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'भूत बंगला' की एक क्लिप शेयर करते हुए नई रिलीज डेट भी अपने फैन्स के बीच शेयर की है। तो चलिए जानते हैं अब यह मूवी किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। (इसे भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में मेघनाद का किरदार निभाएंगे राघव जुयाल, विक्रांत मैसी को किया रिप्लेस)
इस दिन सिनेमाघरों में आएगी 'भूत बंगला'
अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) की रिलीज डेट शेयर कर बताया है कि अब यह 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। काफी लंबे समय एक बाद अक्षय कुमार एक हॉरर कॉमेडी के जरिए वापसी करने जा रहे हैं। इस मूवी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। आने वाले दिनों में अक्षय कुमार स्टारर के ट्रेलर को जारी करेंगे। (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की सक्सेस के बाद सनी देओल की लगी लॉटरी, निखिल नागेश भट्ट की एक्शन मूवी में आएंगे नजर)
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम रोल में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार और तब्बू को लगभग 26 सालों के बाद साथ में काम करते हुए देखा जाएगा। अक्षय कुमार और तब्बू को आखिरी बार फिल्म 'हेरा फेरी' में देखा गया था। इस जोड़ी को एक बार फिर बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। 'भूत बंगला' को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने साथ मिलकर बनाया है। इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
