Akshay Kumar Video: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। कुछ देर पहले ही फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आउट हुआ। यूट्यूब पर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर को देखकर लोग गदगद हो गए है। हालांकि कई लोग इसे बोरिंग भी बता रहे हैं। इस बीच भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(ये भी पढ़ें-अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग ने जीता दिल, फैंस को भाया एक-एक डायलॉग)

भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'फटे' कपड़े पहन पहुंचे अक्षय (pic credit- instagram)
अक्षय कुमार का लुक देखकर दंग रह गए लोग
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में अक्षय कुमार फटे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस बारे में अक्षय कुमार ने कहा, 'आप लोग सोच रहे होंगे मेरा ये हाल किसने किया है ये भूतों ने किया हैं। जब आदमी फिल्म प्रोड्यूस करता है तो यही हाल होता है।' अक्षय कुमार के इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऑल द बेस्ट अक्षय कुमार।' दूसरे ने लिखा, फिल्म भूत बंगला को देखने के लिए हम बेताब है।'- (ये भी पढ़ें- पुराने जोक्स से भरी पड़ी है अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी)
क्या है ट्रेलर में खास
भूत बंगला के ट्रेलर की शुरुआत मंगलापुर नाम के एक शहर से होती है, जो मंदिरों, काला जादू और भूतों के लिए मशहूर है। अक्षय कुमार का किरदार एक बड़े हवेली में रहता है, जहां अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं। ट्रेलर में एक हजार साल पुरानी श्राप की भी बात की गई है, जो वापस लौटने वाली है। एक रहस्यमयी जंगल भी कहानी को और रोचक बनाता है। भूत बंगला हॉरर के साथ भरपूर हंसी-मजाक का वादा करती है। परेश रावल असरानी और राजपाल यादव की मौजूदगी में फिल्म प्रियदर्शन के क्लासिक ह्यूमर को वापस लाती नजर आ रही है। तब्बू, मिथिला पालकर और वमिका गब्बी भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कैसा परफॉर्म करती है।
