Bhooth Bangla Trailer Watch Online: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव स्टारर भूत बंगला का ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिसे प्रियदर्शन ने बनाया है। फिल्म भूत बंगला को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं लेकिन उनके उत्साह पर मूवी का ट्रेलर पानी फेर सकता है। भूत बंगला का ट्रेलर पुराने जोक्स और रिपीटेड सीन्स से भरा पड़ा है, जो दर्शकों को उत्साहित करने की जगह निराश करेंगे। 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की भूत बंगला का ट्रेलर देखने के बाद लग रहा है कि ये मूवी अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर वापसी नहीं करा पाएगी। हालांकि आपको भूत बंगला का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।