Bhooth Bangla Fans Review: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म 16 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, जिससे पहले इसका ट्रेलर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। भूत बंगला के ट्रेलर में एक बार फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पुरानी दमदार कॉमेडी देखने को मिली। पुराने डायलॉग और कलाकारों ने लाइमलाइट लूटने की कोशिश जिसे देख सभी की यादें ताजा हो गईं। ऐसे में अब जनता ने 'भूत बंगला' के ट्रेलर को देख अपनी राय यानी रिएक्शन सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना शुरू कर दिए हैं, जिन्हे पढ़िए यहां। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Trailer: पुराने जोक्स से भरी पड़ी है अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी)
भूत बंगला के ट्रेलर पर जनता का रिएक्शन
16 अप्रैल को रिलीज होने वाली 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें हॉरर के साथ जनता को कॉमेडी और सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। इस ट्रेलर को मिक्सड रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोगों की इसे देख पुराने दिन याद आए तो कईयों ने इसे घिसा-पीटा रिपीटेड कंटेन्ट बता दिया। एक यूजर ने ट्रेलर का रिव्यू देते हुए लिखा, 'भूत बंगला का हर एक हिस्सा बहुत पसंद आया। बिल्कुल पुरानी यादें ताज़ा हो गईं, यार प्रियदर्शन और अक्षय की केमिस्ट्री क्या ज़बरदस्त है। अक्षय की फ़िल्मों में अब तक का सबसे बेहतरीन ट्रेलर, इसमें सब कुछ है - दिग्गज कलाकार, कॉमेडी, हॉरर, अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार गाने।' वहीं दूसरे यूजर ने ट्रेलर में अक्षय के डायलॉग की तारीफ करते हुए लिखा, 'व्हाट ट्रेलर मजा आ गया देखकर, खिलाड़ी लौट आया है। अपना टाइम शुरू।' हर कोई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन की जोड़ी की जमकर तारीफ करता हुआ दिखाई दिया। (ये भी पढ़ें: Movies Release This Week (6-12 April): Bhooth Bangla पर कहर बनकर बरस सकती है Dacoit)
भूत बंगला की स्टारकास्ट
भूत बंगला को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है, जिसका प्रोमोशन वो जोरों-शोरों से कर रही हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तबू, जिशुसेन गुप्ता, असरानी और कई अन्य कलाकार लीड रोल में है। इस फिल्म की एक खास बात ये है कि दिवंगत एक्टर असरानी की ये आखिरी फिल्म है। दरअसल असरानी का बीते साल 2025 में निधन हो गया था। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाएगी या नहीं।
