बॉलीवुड

'मैं जब आराम करूंगा जब इस दुनिया में नहीं रहूंगा...... लगातार फिल्में करने पर ये है अक्षय कुमार का जवाब

Akshay Kumar Reply People Criticise Him: अक्षय कुमार को अक्सर एक जैसी फिल्में करते रहने के लिए ट्रोल किया जाता है। लोगों का मानना है कि बैक टू बैक फिल्में करना उनके फ्लॉप होने का कारण है । इसी के जवाब में एक्टर ने ऐसा कुछ बोला है जिसे सुनकर ट्रोलर्स की बोलती बंद हो जाएगी।

Image

Akshay Kumar Reply People Criticise Him

Akshay Kumar Reply People Criticise Him: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार( Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म केसरी चैप्टर 2( Kesari Chapter 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय की फिल्म का कान्सेप्ट उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुछ खास प्रदर्शन नजर नहीं आ रहा। हाल ही में एक्टर ने अपनी फिल्मों और अपने करियर को लेकर बात की। अभिनेता को अक्सर लगातार फ्लॉप फिल्में देने के लिए टारगेट किया जाता है। लोगों का कहना है कि वह बैक टू बैक फिल्में लेकर आते हैं जिस वजह से उनकी फिल्में फ्लॉप होती हैं। आइए बताते हैं अक्षय कुमार ने क्या जवाब दिया।

अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने कहा कि जब लोग उनकी आलोचना करते हैं तब उन्हें दुख होता है। लेकिन दर्शक ही मालिक होते हैं। जब वे मेरे लिए तालियां बजाते हैं, तो मुझे हिम्मत मिलती है और जब वे मेरी आलोचना करते हैं, तो मुझे भी सीखने को मिलता है। मैं हमेशा अपने काम को विकसित करना चाहता हूं। अगर मुझे सच्ची प्रतिक्रिया मिलती है, तो मैं इसे कभी नज़रअंदाज़नहीं करता। चाहे वह स्क्रिप्ट को चुनना को या फिल्म के लिए किसी रोल को।

उन्होंने कहा, ऐसा कई बार हुआ है जब लोगों ने कहा है, कुछ अलग करो। इसलिए, मैंने भी अलग-अलग फिल्में करने की कोशिश की। आलोचना कभी-कभी दुख पहुंचाती है, लेकिन अगर यह दिल से हो, तो यह आपको बेहतर बनाती है। यह एक छोटी सी जिंदगी है, मैं आराम करके अपनी जिंदगी को छोटा नहीं करना चाहता। मैं चाहता हूं कि यह बड़ी हो। मैं तब आराम करूंगा जब तक इस दुनिया में नहीं रहूंगा। मैं तब तक काम करता रहूंगा जब तक वे मुझे नीचे नहीं गिरा देते।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article