बॉलीवुड के धांसू एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपनी मस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस बीच मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक आने वाली मूवी में मनोज बाजपेयी, महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के रोल में नजर आएंगे। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट पर... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ...' Awarapan 2 हिट होते ही Parveen Hashmi ने पति Emraan Hashmi पर लुटाया प्यार)
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म को लेकर आया अपडेट
फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा और निर्देशक सुधीर मिश्रा एक नई थिएटर फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। यह फिल्म महात्मा गांधी के जीवन के एक ऐसे अध्याय पर आधारित होगी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। खास बात यह है कि मनोज बाजपेयी इस फिल्म में पहली बार महात्मा गांधी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला भी एक अहम किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा करेंगे, जबकि अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले बनाई जा रही है और एनएच स्टूडियोज इसे प्रस्तुत करेगा।
अनुभव सिन्हा की फिल्में
बता दें कि इस फिल्म की कहानी भारत की आजादी के दौर पर आधारित है और इसमें महात्मा गांधी के जीवन के खास 21 दिनों को दिखाया जाएगा। उस समय देश आजाद हो रहा था और दिल्ली राजनीतिक सत्ता का मुख्य केंद्र बन रही थी। ऐसे समय में बापू ने दिल्ली से दूर जाने का फैसला किया था। फिल्म इसी फैसले के पीछे की व्यक्तिगत और राजनीतिक परिस्थितियों को दिखाने की कोशिश करेगी। बताते चलें कि अनुभव सिन्हा मुल्क, आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
