बॉलीवुड

SCOOP: सलमान खान-अक्षय कुमार ने सालों बाद मिलाया हाथ, ईद पर होगी फैंस की चांदी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की दोस्ती के बारे में हम सभी जानते हैं। जब-जब इन दोनों कलाकारों को एक-दूसरे की जरूरत पड़ी है, इन्होंने एक दूसरे का साथ दिया है। साल 2025 की दीवाली पर भी इन दोनों की दोस्ती का नजारा दिखाई देगा क्योंकि दर्शक जब सलमान खान की सिकंदर देखने के लिए जाएंगे तो उन्हें उसके बीच में अक्की पाजी भी दिखाई देंगे।

Image

Salman Khan Akshay Kumar

निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर की फिल्में जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होना शुरू होगी और 2025 को अपने नाम कर लेंगी। अगरे 10 महीनों में साजिद नाडियाडवाला की 4 बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आएंगी और बॉलीवुड की किस्मत बदल देंगी। साजिद नाडियाडवाला 2025 की शुरुआत सलमान खान की सिकंदर के साथ करेंगे, जिसका इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे हैं। खबरों की मानें तो सिकंदर की रिलीज में दर्शकों को डबल ट्रीट मिलेगी उन्हें थिएटर में सलमान खान के साथ-साथ अक्षय कुमार भी देखने को मिलेंगे।

अगर आप समझ रहे हैं कि सलमान खान की सिकंदर में अक्षय कुमार कैमियो करते दिखाई देंगे तो आप पूरी तरह से गलत हैं। असल में फिल्म सिकंदर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले हुआ है। सिकंदर के साथ-साथ साजिद ने अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 का भी निर्माण किया है। अगर खबरों की मानें तो साजिद नाडियाजवाला ने दर्शकों का मजा दोगुना करने के लिए सिकंदर के साथ हाउसफुल 5 का ट्रेलर अटैच करने का फैसला लिया है। दर्शकों ने काफी समय से सलमान खान और अक्षय कुमार को साथ में नहीं देखा है लेकिन इस ईद पर उनका ये इंतजार खत्म हो जाएगा।

अगर साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने वाली अगली दो फिल्मों की बात करें तो वो टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और शाहिद कपूर-विशाल भारद्वाज की अनटाइटल्ड मूवी है। सिकंदर, हाउसफुल 5, बागी 4 और शाहिद कपूर-विशाल भारद्वाज की अनटाइटल्ड मूवी से साजिद नाडियाडवाला बॉलीवुड की नैय्या डूबने से बचाएंगे। अगर 2025 की शुरुआत की बात करें तो वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के हक में नहीं रही है। देवा, लवयापा और आजाद जैसी फिल्में सिनेमाघरों में धड़ाम से गिरी हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि साजिद नाडियाडवाला का बैनर इस साल बॉलीवुड की लाज बचाएगा। वैसे आप इन चारों में से कौन की फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article