बॉलीवुड

Bhagam Bhag 2 को मेकर्स ने दिखाई हरी झंडी, अक्षय-गोविंदा-परेश की तिकड़ी उड़ाएगी गर्दा

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 22, 2024, 06:18 PM IST

Bhagam Bhag 2 Confirmed: अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की फिल्म 'भागम भाग' के सीक्वल पर अब अधिकारिक मुहर लग गई हैं। गोविंदा और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ में धमाल मचाने वाली हैं।

Image

Bhagam Bhag 2

Bhagam Bhag 2 Confirmed: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा और अक्षय कुमार की जोड़ी का एक समय पर बॉक्स ऑफिस पर जलवा था। अक्षय कुमार और गोविंदा की फिल्म 'भागम भाग' ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। इस फिल्म को देखने के बाद से फैंस दूसरे पार्ट की मांग कर रहे थे। जिसके बाद से फिल्म 'भागम भाग 2' को लेकर अपडेट भी आने शुरू हो गए थे। लेकिन हर किसी को फिल्म 'भागम भाग 2' के अधिकारिक ऐलान का इंतजार था। अब दर्शकों का ये इंताजर खत्म हो गया है। अब ये तय हो गया है कि 'भागम भाग 2' के साथ अक्षय कुमार और गोविंदा की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने वाली है।

'भागम भाग 2' का हुआ ऐलान

अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की फिल्म 'भागम भाग' ने साल 2006 में रिलीज होते ही लोगों का दिल जीत लिया था। अब मेकर्स ने फिल्म 'भागम भाग' के दूसरे पार्ट को लाने की तैयारी शुरू कर दी है। आज यानी 22 नवंबर को फिल्म 'भागम भाग 2' (Bhagam Bhag 2) को लेकर अधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट काम करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें फिल्म के सीक्वल के राइट्स हाल ही में रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस की सरिता अश्विन वर्दे ने शेमारू एंटरटेनमेंट से हासिल किए हैं।

फिल्म की रिलीज को लेकर नहीं हुआ खुलासा

अक्षय कुमार और गोविंदा अपकमिंग फिल्म 'भागम भाग 2' ऐलान के बाद अब फैंस को मूवी की रिलीज का इंतजार है। मेकर्स ने अभी बस फिल्म का ऐलान किया है रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया और न ही ये खबर सामने आई है कि 'भागम भाग 2' की शूटिंग कब से शुरू होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article