बॉलीवुड

'हाउसफुल 6' के लिए अक्षय, अभिषेक और रितेश ने दिया अनोखा आइडिया, 'हाउसफुल 5' ने टीवी पर दी दस्तक

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 11, 2025, 11:41 PM IST

Housefull 6 Update: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez), नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने डायरेक्टर तरुण मनसुखानी (Tarun Mansukhani) के साथ मिलकर एक मजेदार राउंडटेबल चैट में हिस्सा लिया। इस दौरान 'हाउसफुल 6' (Housefull 6) को लेकर चर्चा हुई।

Image

Image Source: Star Gold

Housefull 6 Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की धांसू फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब टीवी स्क्रीन पर तहलका मचाने की तैयारी कर ली है। इस ब्लॉकबस्टर कॉमेडी के सितारे अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez), नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) जैसे कई धांसू सितारे साथ नजर आए। इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही हैं। इन सब के बीच डायरेक्टर तरुण मनसुखानी (Tarun Mansukhani) ने फिल्म के स्टार्स के साथ मिलकर एक मजेदार राउंडटेबल चैट में हिस्सा लिया। इस दौरान कई ऐसे खुलासे हुए जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

'हाउसफुल 6' को लेकर हुई बात

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह राउंडटेबल चैट है जिसमें फिल्म के स्टार्स मजेदार बात करते नजर आए। इस चटपटी बातचीत में सितारों ने 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी के भविष्य पर मस्ती भरी माथापच्ची की और 'हाउसफुल 6' (Housefull 6) के लिए आइडियाज दिए। रितेश ने कहा, 'चलो, इस बार फुल-ऑन हॉरर-कॉमेडी बनाते हैं, भूत-प्रेत के साथ हंसी का तड़का।' अक्षय कुमार ने तो और आगे बढ़कर बोला, 'क्यों ना स्वर्ग और नर्क (Heaven & Hell) का कॉन्सेप्ट लें? सब लोग वहां उलट-पुलट में फंस जाएं। लेकिन अभिषेक बच्चन ने तो गेम ही चेंज कर दिया, बोले, 'इसे सुपरहीरो थीम में ले चलो। हाउसफुल गैंग सुपरपावर के साथ मस्ती करे।' इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

टीवी पर कब देगी दस्तक

फिल्म हाउसफुल 5 बड़े पर्दे के बाद अब ये धमाल टीवी पर आ रही है। 'हाउसफुल 5' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 11 अक्टूबर को रात 8 बजे हुआ है। इस फिल्म को टीवी पर देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। फिल्म हाउसफुल 5 के टीवी पर रिलीज होने और स्टार्स की चैट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article