बॉलीवुड

सलमान खान की 'सिकंदर' के रिलीज होते ही लोगों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, अजय देवगन की 'रेड 2' का टीजर होगा अटैच

Raid 2 Teaser Attached With Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' आने वाले दिनों में ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के साथ अब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'रेड 2' के टीजर को अटैच किया जाएगा। दर्शकों को बड़े परदे पर दोगुना मजा मिलने वाला है।

Image

Raid 2 Teaser Attached With Salman Khan's Sikandar

Raid 2 Teaser Attached With Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 30 मार्च के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बीती रात मुंबई में सेलेब्स के लिए 'सिकंदर' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी होस्ट की गई थी। 'सिकंदर' के रिलीज होने से पहले ही भाईजान के फैन्स ने इसे ब्लॉकबस्टर कहना शुरू कर दिया है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान की 'सिकंदर' के साथ अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म 'रेड 2' के टीजर को अटैच करने की प्लानिंग की है।

'सिकंदर' के साथ अटैच होगा 'रेड 2' का टीजर

पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के साथ अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'रेड 2' के टीजर को भी जोड़ा जाएगा। फैन्स को अब डबल मजा आने वाला है। अजय देवगन की 'रेड 2' का टीजर बड़े परदे पर देखकर फैन्स भी खुशी से झूम उठेंगे। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार 'रेड 2' का टीजर मेकर्स अगले हफ्ते के अंत तक रिलीज कर देंगे। इसके बाद ईद के दिन 'सिकंदर' की स्क्रीनिंग के साथ इसे अटैच कर दिया जाएगा।

'सिकंदर' की बात करें तो सलमान खान की मूवी का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान को रश्मिका मंदाना के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में प्रतीक बब्बर, सत्यराज, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर 'रेड 2' में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article