बॉलीवुड

SCOOP: 'दे दे प्यार दे 2' का टीजर इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगी अजय-रकुल की जोड़ी

De De Pyaar De 2 Teaser Out on THIS Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) के टीजर की लॉन्च डेट अब सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं कि यह टीजर कब रिलीज होगा।

Image

Image Source: Instagram

De De Pyaar De 2 Teaser Out on THIS Date: साल 2019 में रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार दे' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी की यूनिक स्टोरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार सफलता मिली थी। 'दे दे प्यार दे' की सफलता के बाद से मेकर्स इसका सीक्वल लाने की तैयारी में लगे हुए थे। हालांकि जब फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की बड़ी घोषणा हुई तो फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं था। इस मूवी की 80% से ज्यादा शूटिंग कम्पलीट हो गई है। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी को बड़े परदे पर देखा जाएगा। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने 'दे दे प्यार दे 2' के टीजर को लॉन्च करने की डेट भी फाइनल कर ली है।

इस दिन रिलीज होगा 'दे दे प्यार दे 2' का टीजर

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक 'दे दे प्यार दे 2' के मेकर्स ने फिल्म के टीजर को लॉन्च करने के लिए 12 अक्टूबर का दिन चुना है। हालांकि अभी तक टीजर रिलीज की डेट पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि टीम ने मेकर्स को इस तारीख का सुझाव दिया है।

अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन भी अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी में आर माधवन को रकुल प्रीत सिंह के पिता के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी को टी-सीरीज और लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। 'दे दे प्यार दे 2' को 14 नवम्बर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। फैन्स भी इस मूवी की रिलीज का बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article