बॉलीवुड

काजोल की मूवी 'मां' को हिट करवाने के लिए अजय देवगन ने कसी कमर, शेयर किया फिल्म का मोशन पोस्टर

Ajay Devgn Promote Kajol movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग फिल्म मां का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देख लोगों की रूह कांप गई थी। फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच अजय देवगन का एक नया पोस्ट सामने आया है, जिसमें वो काजोल की मूवी को प्रमोट कर रहे हैं।

Image

kajol movie

Ajay Devgn latest Post: बॉलीवुड अदाकारा काजोल की अपकमिंग फिल्म मां को लेकर लोग खूब चर्चा कर रहे है। इस फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में काजोल की मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। काजोल अपनी फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रही है। अब इसमें काजोल को अपने पति और एक्टर अजय देवगन का साथ मिल गया है। दरअसल, रेड 2 एक्टर अजय देवगन का नया पोस्ट सामने आया है, जो कि इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप के जरिए अजय ने अपनी वाइफ की मूवी का प्रमोशन किया है।

अजय देवगन ने शेयर किया फिल्म मां का मोशन पोस्टर

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर काजोल की फिल्म मां का मोशन पोस्टर शेयर किया है। एक्टर ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'दैत्य - राक्षस ने अपना आतंक फैलाया! डर से डरो, इस शुक्रवार - 27 जून... 10 दिन बाकी हैं।' अजय देवगन ने अपनी बीवी की फिल्म मां को हिट करवाने के लिए कमर कस ली है। अजय देवगन के इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे है। काजोल की फिल्म मां के ट्रेलर को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

इस फिल्म में नजर आए थे अजय देवगन

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 241 करोड़ की कमाई की है। अजय देवगन की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में सन ऑफ सरदार 2 का नाम भी शामिल है। इस मूवी के बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे है। बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 अगले महीने 25 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article